उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह सत्ता में रहे या न रहे ,लेकिन बिहार के अमन शांति को भंग नहीं करने देंगे ।उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा !उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी को केवल कुर्सी की चिंता है ,उनको बिहार के भविष्य से कुछ भी लेना देना है नहीं ,वे संघ के रंग में रंग गए है ,उन्होंने आगे कहा कि जब तक उनकी पार्टी है ,और संविधान को मानने वाले लोग है ,तब तक बिहार हम सांप्रदायिक दंगे नहीं होने देंगे
क्या कहा था हरिभूषण ठाकुर बिचौल ने :बिहार के बिस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है ,और होली साल में एक बार ,जिस भी मुसलमान भाई को रंग से तकलीफ है वो घर से बाहर न निकले ,और रंग लग जाती है तो बुरा न माने ,जमे की नमाज हर शुक्रवार को होता है
भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर के इसी बयान के चलते तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक को लताड़ लगाई ,और कहा कि कौन है बिचौल ?उसके बाप का राज है क्या ?नीतीश कुमार जी को सुनाई दे रहा है क्या ?
नीतीश कुमार को केवल अपने कुर्सी की चिंता है ,वो कुर्सी पर चिपके रहे ,उन्होंने आगे कहा कि हम बिहार की अमन शांति को भंग नहीं होने देंगे !
No comments:
Post a Comment